इस लेख में आज में आपको बताऊंगा की ब्लॉग क्या होता है? और कैसे लिखा जाता है? और किस प्रकार आप एक “Good Quality” का ब्लॉग बना सकते है। अधिकतर लोग ब्लॉग तो बना लेते है लेकिन उन्हें ब्लॉग पोस्ट लिखने का सही तरीका या कहु तो Right strategies पता नहीं होती जिसके कारण उनका ब्लॉग गूगल में कभी रैंक नहीं कर पाता है।
अपने ब्लॉग को लिखने से लेकर गूगल सर्च में लाने के लिए बहुत महेनत करनी पढ़ती है। जिसके कारण आपका ब्लॉग गूगल के रैंक में आ पाता है।
इसलिए एक ब्लॉग को लिखने और उसके बारे में सर्च करने और उसे गूगल रैंक तक पहुंचाने में आपको इन छोटी छोटी बातों को जरूर ध्यान में रखना चाइये जो आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।
ब्लॉग क्या होता है?
एक अच्छे ब्लॉग का चुनाव कैसे करे?
ब्लॉग कैसे लिखे ?
कीवर्ड सर्च क्या होता है? और कैसे इसका उपयोग करे?
टॉपिक की जानकारी हासिल करना?
कॉपीराइट फ्री इमेजेज कहा से ले ?
ब्लॉग क्या होता है?
इंटरनेट पर आप जिस भी किसी चीज़ के बारे जो कुछ भी इनफार्मेशन सर्च करते है वो एक आर्टिकल के रूप में होता है जिसे हम ब्लॉग कहते है।
आप जो कुछ भी आर्टिकल इंटरनेट पर सर्च करते या पढ़ते है उसे ब्लॉग कहा जाता है।
एक अच्छे ब्लॉग का चुनाव कैसे करे?
आपको जिस भी चीज़ में रूचि है जो आपको पसंद हो और जिसमे आपका ज्ञान सबसे ज्यादा हो आप उस टॉपिक पर अपना ब्लॉग बना सकते है और जिस टॉपिक पर आप ब्लॉग बनाते है उसे ब्लॉग्गिंग की भाषा में Niche कहा जाता है।
दूसरों को देखकर आप ब्लॉग न चुने आप उस टॉपिक पर ही ब्लॉग बनाये जिसमे आपका ज्ञान अधिक हो या आपकी रूचि अधिक हो जैसे मान लीजिये की आपको रूचि टेक्नॉलजी से सम्बंधित है ये हेल्थ से है या मूवीज से है या कंप्यूटर से सम्बंधित है और जिसके बारे में आपको ज्ञान अधिक है और आप बिना किसी जीजक के लिख सकते है तो आपको उसी टॉपिक को चुनना है अपना ब्लॉग लिखने के लिये।
जैसे मुझे टेक्नोलॉजी और बुक रीडिंग का काफी शोक है तो में अपने ब्लॉग केवल टेक्नॉलजी और बुक रिलेटेड ही बनता हु। आप भी अपने इंटरेस्ट के हिसाब से टॉपिक पर ही बनाये इससे आपको ब्लॉग्गिंग करने में मजा भी आएगा और आपको बोरियत भी महसूस नहीं होगी।
ब्लॉग कैसे लिखे ?
आपको उस टॉपिक पर आर्टिकल ब्लॉग लिखना है जिसका सर्च वॉल्यूम बहुत ज्यादा है।
सर्च वॉल्यूम का मतलब जिस विषय के बारे में लोग ज्यादा सर्च करते हैं.
कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर मुफ्त में आप टॉपिक का सर्च वॉल्यूम पता कर सकते हैं। जैसे की Semrush,Google Trends,Google keyword planner etc.
इन वेबसाइट्स पर आपके टॉपिक का एवरेज मंथली सर्च बताया गया रहता है की कितने प्रतिशत लोग उसे टॉपिक के बारे में सर्च करते हैं।
साथ में यह भी बताया गया होता है कि उसे टॉपिक का वॉल्यूम High Low या Midium है.
अगर आपका टॉपिक का वॉल्यूम Highहै तो आपका टॉपिक गूगल में जल्दी रैंक नहीं करेगा.
इसलिए बेहतर होगा कि आप मीडियम या लॉ कंपटीशन वाला टॉपिक चुने और इस पर आर्टिकल बनाएं.
कीवर्ड सर्च क्या होता है?और कैसे इसका उपयोग करे?
कीवर्ड जिसको खोज शब्द भी कहा जाता है।
कीवर्ड एक शब्द है जिसका उपयोग लोग अपनी कोई भी किसी भी प्रकार की इनफार्मेशन को खोजने के लिए करते है जैसे मान लीजिये आपको ब्लॉग्गिंग के बारे में सर्च करना है तो आप गूगल पर टाइप करेंगे की ब्लॉग क्या होता है कैसे लिखा जाता है ?
कीवर्ड रिसर्च करने के लिए आपको गूगल पर कई ढेर सारे टूल मिल जायँगे जिसमे ये कुछ टूल प्रमुख टूल है जैसे की गूगल एड टूल या गूगल ऐड प्लानर।
यदि कीवर्ड सही नहीं हो तो आपको उन लोगो या उस कंटेंट की इनफार्मेशन को ढूढने में कठिनाई होती है जिनकी आपको आवश्यकता है।
यदि आपका कीवर्ड सही नहीं होगा तो आपका आर्टिकल कभी भी गूगल के रैंक पेज पर नहीं आएगा जिससे आपको अपना ब्लॉग लोगो तक पहुंचाने में दिक्कत होगी।
बिना कीवर्ड के आपके ब्लॉग को रैंकिंग में नहीं लाया जा सकता है।
एक ब्लॉग पोस्ट के लिए कीवर्ड सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्युकी उसके बिना आपका ब्लॉग का गूगल पर कोई महत्व नहीं होता है।
कीवर्ड आपके ब्लॉग का Heart है ऐसा ही समज लीजिये जैसे हार्ट के बिना शरीर नहीं चल सकता ठीक वैसे ही कीवर्ड के बिना आपका ब्लॉग गूगल में रैंक नहीं हो सकता।
टॉपिक चूज करने के बाद आपको उसके रिलेटेड कीवर्ड सर्च करना जरूरी है ताकि आप उन कीवर्ड को अपने आर्टिकल में डाल सके.
कीवर्ड को सर्च करने के लिए आप इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो अभी मेने आपको ऊपर बताया है।
टॉपिक की जानकारी हासिल करना
अब बारी आती है उसे टॉपिक के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की।
आपको अपने आर्टिकल की जानकारी के लिए उसी के रिलेटेड आपको दूसरे 5 से 6 ब्लॉक पढ़ने होंगे।
यहां पर आपको उनका आर्टिकल को कॉपी नहीं करना है बल्कि जानकारी हासिल करना है और फिर उस आर्टिकल को आपको अपने शब्दों में लिखना है।
जिससे यूजर को आपका आर्टिकल पढ़ते वक्त उसे पसंद आए।
सारी जानकारी इकट्ठा करने के बाद आपको अपने आर्टिकल का एक स्ट्रक्चर बनाना है।
आपके आर्टिकल में हेडिंग क्या होगी उसके बाद सब हैडिंग क्या होगी और कहां-कहां पर क्या जानकारी देनी है।
एक बात का ख्याल रखें कि में हेडिंग लिखने से पहले आपको अपने पोस्ट का इंट्रोडक्शन लिखना बहुत जरूरी है।
आप अपने आर्टिकल का इंट्रो 5 से 7 लाइन में लिखें जिससे यूजर को समझ में आए कि आपके इस आर्टिकल में किस विषय के बारे में जानकारी मिलने वाली है।
जैसे की आप देख सकते है की मेने इस आर्टिकल के बारे थोड़ी जानकारी आपको पहले ही ऊपर दे दी की ये आर्टिकल किस बारे में है।
इंट्रोडक्शन में आप इस कीवर्ड का उपयोग जरूर करें जो अपने कीवर्ड उपयोग में लिया है।
इंट्रोडक्शन के बाद में हेडिंग लिखें उसके बाद सब हेडिंग लिखें।
जैसे मान लीजिए आपका मैन हेडिंग है कंप्यूटर क्या है तो आपका सब हेडिंग होगा कंप्यूटर का इतिहास और कंप्यूटर के पार्ट्स।
पोस्ट से संबंधित कीवर्ड का उपयोग जरूर करें और उस शब्द को बोल्ड करके रखें। ताकि आपका आर्टिकल गूगल पेज में रैंक होने में आसान हो जाए।
कई सारे शोधों से यह पता चला कि गूगल सर्च इंजन पर 600 से 2000 शब्दों में लिखे गए आर्टिकल को ज्यादा प्रोग्रेस देते हैं।
इसलिए अच्छा होगा कि आप अपने आर्टिकल को कम से कम 600 शब्दों में जरूर लिखें।
अंत में सारी जानकारी पूरी हो जाए उसके बाद आप एक छोटा सा conclusion भी लिख सकते हैं conclusion 4 से 5 लाइन का होना चाहिए और इस conclusion से रीडर को यह समझ में आना चाहिए कि आप किन-किन बातों को कवर किया है अगर कोई पॉइंट छूट गया होगा तो आप देखने के लिए आर्टिकल पर वापस जाएंगे।
कॉपीराइट फ्री इमेजेज कहा से ले ?
आर्टिकल कंप्लीट होने के बाद आपको एक इमेज भी डालनी होगी जिससे आपका आर्टिकल अट्रैक्टिव लगेगा और कॉपी नहीं करना है इमेज को।
आप CopyRight Free Image का उपयोग करने के लिए नीचे दी गई कुछ वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं जहा से आपको कोई दिक्कत नही आयेगी।
यदि आप इन वेबसाइट से कोई भी इमेज का उपयोग करते हैं अपने आर्टिकल के लिए तो आपको कॉपीराइट का क्लेम नहीं आएगा आपके आर्टिकल पर।
में आपको ये Websites की Links प्रोवाइड कर रहा हु आप इन लिंक्स पर क्लिक करके ये websites पर विजिट कर सकते है
1. Pixabay
https://pixabay.com/
2. Pixels
https://www.pexels.com/
3. Picjumbo
https://picjumbo.com/
4. Unsplash
https://unsplash.com/
5.Stocksnap
https://stocksnap.io/
आपने आर्टिकल लिख लिया मैन हेडिंग ,सब हेडिंग, कीवर्ड ,कंक्लुजन सब दे दिया और इमेज भी डाल दिए और बस अब आपका आर्टिकल तैयार हो गया.
अब आपको अपना आर्टिकल को पब्लिश कर देना है और ज्यादा से ज्यादा अपने आर्टिकल को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया में शेयर कर देना है।
दोस्तों सिर्फ ब्लॉक बना लेने से आप एक अच्छे ब्लॉगर नहीं बन सकते हैं उसके लिए आपको अपने ब्लॉक पर लगातार अच्छे-अच्छे कंटेंट डालने की आवश्यकता है जिससे कि आपकी Audience आपके काम से खुश हो और उनकी सहायता भी हो सके, ध्यान रहे कि आपको किसी और के ब्लॉग से आपको आर्टिकल उठाकर कॉपी नहीं करना है बल्कि अपनी सोच और अपने शब्दों से अपने टॉपिक को अच्छे से लिखने की कोशिश करना है।
आर्टिकल लिखने में जल्दबाजी करने की भी कोई जरूरत नहीं है आप जो भी लिखे चाहे उसमें जितना भी समय लिखे आपको एक अच्छा और Quality Content ही प्रस्तुत करना है।
तो मैं उम्मीद करता हूं कि आपको मेरा यह कंटेंट पसंद आएगा और मुझे उम्मीद है कि जो लोग ब्लॉगिंग के क्षेत्र में है उन्हें भी फायदा मिलेगा वो लोग जिन्हें आर्टिकल लिखने में परेशानी होती है या जिन्हें पता नहीं होता की यूनिक आर्टिकल कैसे लिखते हैं। उन लोगो को इस ब्लॉग से काफी मददत मिलेगी।
आर्टिकल लिखना कोई बड़ी बात नहीं है,लेकिन एक अच्छा आर्टिकल लिखना चाहिए जिससे दूसरों की मदद हो सके जिससे आप एक बेहतर ब्लॉगर भी बन सके।
और आप सभी प्रिय दोस्तों से निवेदन है की यदि आपको मेरे इस आर्टिकल से थोड़ी भी मददत मिली हो और आपको यह आर्टिकल पसंद आया होतो कृपया आप सभी इस ब्लॉग पोस्ट को अपने फॅमिली मेंबर और दोस्तों में जरूर शेयर करे।
और कमेंट करके जरूर बताये की आपको मेरा यह आर्टिकल कैसा लगा और अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया करके कमेंट बॉक्स में बताएं।
आपका कीमती समय देने के लिए में Hitesh आपका बहुत बहुत धन्यवाद करता हु।